आतंकी बदनाम ,पाकिस्तान तेरे लिए .
आर्थिक मंदी बदनाम ,अमेरिका तेरे लिए ..
दिल्ली बदनाम ,वासिंगटन तेरे लिए .
अमेरिका बदनाम ,सी आई ये तेरे लिए ..
पूंजीबाद बदनाम ,शोषण तेरे लिए .
विकसित देश बदनाम ,लूट तेरे लिए ..
इंडिया बदनाम ,बिलियेनर्स तेरे लिए .
भारत बदनाम दरिद्रता तेरे लिए ..
चीन बदनाम ,तिब्बत तेरे लिए .
ओपेक बदनाम ,पेट्रोल तेरे लिए ..
रूस बदनाम ,चेचन तेरे लिए .
इजरायल बदनाम ,फिलिस्तीन तेरे लिए ..
टी वी चेनल बदनाम ,टी आर पी तेरे लिए .
कविता बदनाम लाफ्टर शो तेरे लिए ..
फ़िल्मी दुनिया बदनाम ,व्यभिचार तेरे लिए .
कला बदनाम ,निर्लज्जता तेरे लिए ..
राजनीती बदनाम ,बाहुबल तेरे लिए .
अफसर बदनाम रिश्वत तेरे लिए ..
गरीबी बदनाम भूंख तेरे लिए .
अमीर बदनाम लूट तेरे लिए ..
श्रीराम तिवारी ......संयोजक :जन -काव्य -भारती
मंगलवार, 7 दिसंबर 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

बहुत सुन्दर शब्दों में सच्चाई उजागर कर दी है.
जवाब देंहटाएं