खबर है की प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने कालेधन वालोंको अभी तक दी जा रही ४५% हर्जाने के साथ कालाधन- सफ़ेद करने वाली स्कीम बन्द करने का निश्चय किया है। उन्होंने आइंदा कालेधन वालों के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक 'का मंसूबा तय किया है। यदि वे इसमें कामयाब होते हैं तो यह बाकई भारतीय इतिहास में 'पहली बार' होगा। बड़े-बड़े भृस्टाचारियों पर अंकुश लगेगा तो चिन्दीचोर- रिश्वतखोर भी अपने आप लाइन पर आ जायेंगे। इससे देश का खजाना भरेगा और कुछ हद तक देश की जनता को भी 'सुशासन और विकास' का लाभ मिलेगा। तब शायद कुछ 'अच्छे दिन ' भी आ सकते हैं। मोदी जी को भी 'जुमलेबाजी' के आरोप से मुक्ति मिल सकती है। लेकिन यह सब तभी सम्भव है जब वे यह करके दिखाएँ। वरना तो बिहार के चुनाव में भी 'सवा लाख करोड़' घोषित करके वे शायद भूल चुके हैं।
रविवार, 23 अक्टूबर 2016
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें