मंगलवार, 13 सितंबर 2016

हिंदी दिवस पर सभी हिंदी प्रेमियों का -सादर अभिवादन !



 दुनिया में लगभग ५० करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं। यह संसार की चौथी सबसे बड़ी भाषा है। आज [१४-सितम्बर] के दिन सन १९४९ में भारत की संविधान सभा ने ,देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा स्वीकार किया । २६ जनवरी-१९५० को अनुच्छेद-३४३ के तहत इसे  राजभाषा के रूप में स्वीकृत किया।भारतीय संविधान में २२ भाषाओँ को शेड्यूल्ड भाषा का दर्जा प्राप्त है। इनमें से दो भाषाओँ -हिंदी और अंग्रेजीको सरकारी कामकाज के लिए मान्यता है। आजका दिन हिंदी की अस्मिता के लिए ,उसके साहित्यिक उत्थान के लिए और उसके वैश्विक प्रचार-प्रसार को सम्पर्पित है। आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकी युग में हिंदी भाषा का साहित्यिक और सांस्कृतिक पक्ष तो निरन्तर गतिशील है ,किन्तु विश्व की अन्य भाषाओँ के सापेक्ष हिंदी का तकनीकि पक्ष बहुत कमजोर है।  हम सभी का यह राष्ट्रीय दायित्व है कि सामाजिक राजनैतिक,आर्थिक ,डिजिटल,इल्क्ट्रोनिक एवम दृश्य-श्रव्य माध्यमों पर हिंदी की गरिमा बनाये रखने के लिए अपने-अपने हिस्से की सार्थक भूमिका अदा करें ।

   हिंदी दिवस पर सभी हिंदी प्रेमियों का -सादर अभिवादन   !  श्रीराम तिवारी - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें